अनिल सिंह (भोपाल)– नगर निगम चुनावों में कांग्रेसी उम्मीदवार ब्राह्मण होने से भाजपा के खेमे में हलचल मच गयी है.वार्ड ४६ से सुनील पाण्डे के समर्थक ब्राह्मण मतदाताओं को फ़ोन कर दुहाई दे रहे हैं की उमीदवार और महापौर पद के उम्मीदवार ब्राह्मण हैं अतः ध्यान दें.
लेकिन मतदाता पशोपेश में हैं की कांग्रेसी उम्मीदवार भी ब्राह्मण है इसलिए वे इनमें से अच्छा व्यक्ति चुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं.इस चुनाव को भाजपा उम्मीदवारों ने ब्राह्मण के नाम पर वोट मांग व्यक्तिगत बना दिया है इसका नुक्सान भाजपा को इस नगर निगम चुनाव में भुगतना पड़ सकता है.
dharmpath.com dharmpath