एएफए कप : चौथे दौर में उलटफेर का शिकार हुई वेस्ट हैम

लंदन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रमियर लीग (ईपीएल) में खेलने वाली टीम वेस्ट हैम युनाइटेड को एफए कप के चौथे दौर में शनिवार रात यहां लीग-वन के क्लब एएफसी विंबलडन के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

विंबलडन ने अपने घरेलू मैदान पर हुए एक रोमांचक मुकाबले में वेस्ट हैम को 4-2 से मात देकर टूर्नामेंट के पांचवें दौर में जगह बनाई।

मेजबान टीम की शुरुआत दमदार रही। 34वें मिनट में क्वेसी अपियाह ने मैच का पहला गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद विंबलडन की टीम ने और आक्रामक खेल दिखाया। उसने पहला हाफ खत्म होने से पहले अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। 41वें मिनट में स्कॉट वेगस्टॉफ ने मेजबान टीम के लिए यह गोल किया।

स्टॉफ ने दूसरे हाफ में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा। उन्होंने 46वें मिनट में ही गोल करके मैच का स्कोर 3-0 कर दिया।

मेजबान टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से सख्ते में आई वेस्ट हैम की टीम ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया। दूसरे हाफ में मैदान पर आए लुकस पेरेज ने 57वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया।

दूसरे हाफ में ही मैदान पर आए फिलिपे एंडरसन ने 71वें मिनट में गोल करके वेस्ट हैम की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन मैच समाप्त होने से पहले 88वें मिनट में टोबी सिब्बिक ने गोल करके मेहमान टीम की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493