मैक्रों 3 दिवसीय दौरे के लिए मिस्र पहुंचे

काहिरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने मिस्र के समकक्ष अब्देल फतेह अल सीसी के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा के लिए उत्तरी अफ्रीकी देश के तीन दिवसीय दौरे पर काहिरा पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने रविवार को काहिरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ब्रिगिट का स्वागत किया। मैक्रों और उनकी पत्नी ने इससे पहले मिस्र के असवान प्रांत में अबू सिंबल मंदिर का भी दौरा किया था जहां उनके साथ मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय के मंत्री खालिद अल-अनानी भी थे।

फ्रांसीसी मीडिया की रिपोटरें के अनुसार, मैक्रों के साथ फ्रांस के विदेश और रक्षा मंत्री व देश के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल भी काहिरा पहुंचा है।

यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब दोनों देश मिस्र-फ्रांस सांस्कृतिक वर्ष का जश्न मना रहे हैं।

यह मैक्रों का पहला मिस्र दौरा और अक्टूबर 2017 में पेरिस में वार्ता के बाद सीसी के साथ दूसरी मुलाकात है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493