इटली सेरी-ए लीग में रोनाल्डो के गोल से जीता जुवेंतस

रोम, 28 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किए गए गोल के दम पर जुवेंतस ने इटली सेरी-ए लीग के 21वें दौर के मैच में लाजियो को 2-1 से हरा दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्टाडियो ओलम्पिको में रविवार देर रात खेले गए इस मैच में मिली जीत से लीग सूची में जुवेंतस ने दूसरे स्थान पर काबिज नपोली से 11 अंकों का अंतर बना लिया है।

दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में जुवेंतस और लाजियो के बीच रोमांचक खेल देखा गया। लाजियो के खाते में गोल जुवेंतस की बदौलत ही गया।

एमरे कैन ने 59वें मिनट में अपनी टीम के गोल पोस्ट पर गोल करने की गलती की और इसका फादया लाजियो मिला। इस गोल से लाजियो ने अपना खाता खोला।

अपनी इस गलती में सुधार करते हुए जुवेंतस ने खेल को और भी मजबूत किया और इसी की बदौलत 74वें मिनट में टीम ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

जुवेंतस के लिए यह गोल जोआओ कांसेलो ने किया। इस गोल से जुवेंतस पिछले अप्रैल से इटली सेरी-ए लीग में खेले जा रहे मैचों में पहली हार का सामना करने से बच गया।

इसके बाद, पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोनाल्डो ने जुवेंतस के लिए जीत को संभव बनाया। उन्होंने 88वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर टीम को लाजियो के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई।

लीग सूची में जुवेंतस की टीम 59 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, वहीं नपोली 48 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493