लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। कॉमेडी शो ‘द मार्वलस मिसेज मैजल’ के कलाकारों ने अपने अनुबंध का पुनर्मूल्यांकन की मांग की है।
इस शो के दो सीजन आ चुके हैं और मई 2018 में तीसरा सीजन लाने को लेकर नवीनीकरण हुआ। एमी-शेरमैन पैल्लेडिनो के इस शो ने एमी और गोल्डन ग्लोब सहित कई पुरस्कार जीते हैं।
हालिया, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स जहां शो में अभिनेत्री रेचस ब्रोसनाहन ने कॉमेडी सीरीज में बेहतरीन अभिनय के लिए पुरस्कार जीता और सहकलाकार टोनी शैलहोब ने भी पुरस्कार जीता, अभिनेता ने शो के संबंध में हो रही बातचीत का जिक्र किया।
शैलहोब ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, “मैं अमेजन में हर किसी का.जेन सालक और खासकर कानूनी मामले में जेम्स स्टलिर्ंग का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और यह सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि मैं फिर से हो रहे निगोशिएशन के बीच में हूं।”
सूत्रों के मुताबिक, मेहनताने को लेकर चल रही बातचीत में कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और यह डील जिसमें माना जा रहा है कि मुख्य कलाकारों का मेहनताना बढ़ेगा, इसके शो के सीजन-3 तक निपट जाने की उम्मीद है।
शो में ब्रोसनाहन और शैलहोब के अलावा एलेक्स बोरस्टीन, माइकल जीगेन, केविन पोलाक और मारिन हिनकल भी हैं।
dharmpath.com dharmpath