केपटाउन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। केपटाउन का मशहूर लॉयन हेड माउंटेन (पहाड़) जंगल की आग में घिर गया है और आग ने आसपास के रिहायशी इलाकों का भी रुख कर लिया है जिसके चलते कई लोगों को अपना घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

‘गार्डियन’ के मुताबिक, केपटाउन फायर सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार रात 70 दमकलकर्मियों और 20 ट्रकों की मदद से आग की लपटों को बुझाने की कोशिश की गई।
तेज हवाओं के चलते लपटों को काबू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
आग लगने की इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
फ्रेस्ने के करीब लगी आग की तस्वीरों में घना काला धुंआ उठता नजर रहा है। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।
केपटाउन 2018 की शुरुआत से सूखे के चपेट में है।
dharmpath.com dharmpath