पहली बार मुम्बई पहुंचा रेड बुल एक्स फाइटर्स शोकेस

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सात वर्षो तक जनता को रोमांचित करने के बाद रेड बुल एक्स फाइटर्स शोकेस अब मुंबई का रुख करने के लिए तैयार हैं।

इस समारोह का आयोजन तीन फरवरी को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर किया जाएगा। इसमें दुनियाभर के मशहूर राइडर्स हिस्सा लेंगे।

सबसे खास बात यह है कि ‘रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में वेन डीजल और ‘स्कायफॉल’ में डैनियल क्रेग के लिए स्टंट दृश्यों में बॉडी डबल के रूप में नजर आने वाले रॉबी मैडिसन भी रोमांच से भरपूर इस कार्यक्रम में हिस्सा होंगे।

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम से सहयोग से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य महाराष्ट्र को ऐसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए गंतव्य स्थल के रूप में उभारना है।

रेड बुल के एथलीट एलेक्से कोलेस्निकोव ने कहा, “एफएमएक्स शोकेस एक भव्य आयोजन है, जिसमें मेरे जैसे एथलीटों को कुशलता के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। मैं इसका हिस्सा बनकर सचमुच रोमांचित हूं। मेरे लिए मुंबई की जनता के सामने गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन करना खुशी की बात है। मैंने भारतीयों के उत्साह के बारे में बहुत कुछ सुना है और मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता हूं। इस बेहतरीन अवसर के लिए मैं रेड बुल को भी धन्यवाद देता हूं।”

इसके अलावा, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम में महोत्सवों, प्रचार एंव पीआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश काम्बले ने कहा, “मुंबई में एफएमएक्स जैम के लिए रेड बुल से जुड़ना हमारे लिए खुशी की बात है, जिन्होंने दुनियाभर में असाधारण साहसिक खेल से धूम मचाई है। इस जुड़ाव के माध्यम से हम दर्शकों को शहर में साहसिक खेल गतिविधियों का सर्वश्रेष्ठ स्तर दिखाना चाहते हैं। हम एक मजबूत सम्बंध की अपेक्षा करते हैं और आने वाले वर्षों में उत्कृष्ट परिणाम चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493