डब्ल्यूटीए रैंकिंग : ओसाका वर्ल्ड-1 बनने वाली पहली एशियाई

जेनेवा (स्विट्जरलैंड:, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में चेक गणराज्य की पेट्रो क्वितोवा को मात देकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी बन गई हैं।

ओसाका ने शनिवार को फाइनल में क्वितोवा को मात देकर अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले चीन की ली ना एशियाई खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली खिलाड़ी थीं। वह वल्र्ड नंबर-2 तक पहुंची थीं।

ओसाका ने तीन स्थान की छलांग के साथ पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। ओसाका ने रोमानिया की सिमोना हालेप को अपस्थ किया है। हालेप तीसरे स्थान पर आ गई हैं। वहीं क्वितोवा चार स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

स्लोने स्टीफंस एक स्थान चढ़कर चौथे स्थान पर तो वहीं चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह पांचवें स्थान पर आ गई हैं।

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर चार स्थान खिसकर छठे स्थान पर पुहंच गई हैं। शीर्ष-10 में सिर्फ यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ही अपने सातवें स्थान को बरकरार रख पाई हैं। नीदरलैंडस की किकि बेर्टेस एक स्थान नीचे आठवें पर हैं। डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी को छह स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

बेलारूस की अर्यना साबालेंका भी एक स्थान आगे बढ़कर शीर्ष-10 में आ गई हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 अमेरिकी की सेरेना विलयिम्स भी पांच स्थान की छलांग के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493