न्यूकासल (इंग्लैंड), 30 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला ने प्रीमियर लीग खिताब हासिल करने की अपनी उम्मीदों को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिटी को मंगलवार देर रात न्यूकासल के खिलाफ खेले गए प्रीमियर लीग मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के कारण सिटी क्लब की प्रीमियर लीग खिताब जीतने की उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं। हालांकि, सिटी के कोच की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं और उनका मानना है कि सिटी अब भी लीग सूची में शीर्ष पर काबिज लिवरपूल क्लब को पछाड़ सकता है।
एक संवाददाता सम्मेलन में गार्डियोला ने कहा, “हम अभी जनवरी में हैं और हमारे पास अब भी काफी समय है। लेकिन निश्चित तौर पर जब आप शीर्ष पर काबिज टीम के पीछे होते हैं, तो आप अंकों से पिछड़ने की गलती नहीं कर सकते। इससे उस टीम के खिताब के प्रबल दावेदार होने की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं।”
गार्डियोला ने इस बात को भी माना है कि न्यूकासल के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी टीम का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ नहीं था। वर्तमान में सिटी क्लब प्रीमियर लीग सूची में लिवरपूल से चार अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath