आर एंड बी गायक जेम्स इंग्राम नहीं रहे

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ‘जस्ट वन्स’ और ‘आई डॉन्ट हेव द हार्ट’ जैसे गीतों की खूबसूरत आवाज के लिए पहचाने जाने वाले आर एंड बी गायक जेम्स इंग्राम नहीं रहे। वह 66 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ‘जस्ट वन्स’ और ‘आई डॉन्ट हेव द हार्ट’ जैसे गीतों की खूबसूरत आवाज के लिए पहचाने जाने वाले आर एंड बी गायक जेम्स इंग्राम नहीं रहे। वह 66 वर्ष के थे।

इंग्राम के पुराने दोस्त और साथी डेबी एलेन ने ‘सीएनएन डॉट कॉम’ से इस खबर की पुष्टि की।

एलेन ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मैंने अपने सबसे प्यारे दोस्त और रचनात्मक साथी जेम्स इंग्राम को खो दिया है। उन्हें हमेशा प्यार, दुलार और उनकी प्रतिभा, पारिवार के प्रति प्यार और उनकी मानवता के लिए याद किया जाएगा। मुझे खुशी है कि मैं उनके बहुत करीब रहा। हम हमेशा उनका नाम पुकारेंगे।”

इंग्राम की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493