लीमा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के फुटबाल क्लब डिपोर्टिवो ला ग्वेरा ने पहली बार कोपा लिबर्टाडोरेस के दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वेरा क्लब ने पेरू क्लब रियल गार्सिलासो के खिलाफ 1-2 से हार के बावजूद दूसरे दौर में कदम रखा।
कोपा लिबर्टाडोरेस में ग्वेरा ने पहले दौर के मैच में गार्सिलासो के खिलाफ 0-1 से जीत हासिल की थी।
इसके बाद, मंगलवार रात को खेले गए दूसरे दौर के मैच में रेमोंड मानको ने 15वें मिनट में गोल कर गार्सिलासो का खाता खोला।
दूसरे हाफ में भी गार्सिलासो ने अपने खेल को मजबूत बनाए रखा और हर्नान रेंगिफो की ओर से किए गए गोल के साथ ग्वेरा के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली।
अपनी उम्मीदों को बरकरार रखते हुए ग्वेरा के खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और अतिरिक्त समय में जोस बाल्जा (94वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोरप 2-1 किया।
इस मैच में गार्सिलासो ने ग्वेरा को 2-1 से मात दी और ऐसे में दोनों चरणों का औसतन स्कोर दोनों टीमों के बीच 2-2 से बराबर हो गया। ऐसे में पहले चरण के मैच में ग्वेरा के गोल से उसे दूसरे दौर में प्रवेश का मौका मिल गया।
इस परिणाम के साथ ग्वेरा का सामना अब दूसरे दौर में दो बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम एटलेटिको नेशनल से होगा।
dharmpath.com dharmpath