साल 2018 में सबसे अधिक रूसी पर्यटक गोवा पहुंचे : रिपोर्ट

पणजी, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बीते साल गोवा पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या रूसी पर्यटकों की रही। इसके बाद ब्रिटेन का स्थान रहा।

गोवा विधानसभा के जारी बजट सत्र के दौरान बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने एक लिखित उत्तर में कहा कि जनवरी 2018 से अक्टूबर 2018 तक 3.11 लाख रूसी पर्यटक गोवा आए। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन रहा जिसके 1.48 पर्यटक इसी अवधि में गोवा आए।

अजगांवकर ने कहा कि इसके बाद तीसरे नंबर पर यूक्रेन रहा जिसके 10,466 पर्यटक गोवा पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2018 से अक्टूबर 2018 की अवधि में कुल मिलाकर 6.4 लाख विदेशी पर्यटक गोवा पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493