मिलान, 30 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिस्जटॉफ पियाटेक के दो गोलों की बदौलत एसी मिलान ने मंगलवार रात यहां नेपोली को 2-0 से मात देकर कोपा इटालिया के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बीबीसी के अनुसार, पियाटेक विंटर ट्रांसफर विंडो में पिछले सप्ताह 3 करोड़ पाउंड में जेनोआ से मिलान में शामिल हुए थे।
सैन सीरो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शुरू से ही नेपोली ने अधिक बाल पोजेशन रखा लेकिन गोल मिलना ने दागे। पहला गोल मिलान के लिए पियाटेक ने 10वें मिनट में ही कर दिया।
एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भी मिलान को मेहमान टीम के लगातर अटैक झेलने पड़े। पियाटेक ने दोबारा अपनी उपयोगिता 27वें मिनट में साबित की। उन्होंने 18 गज के बॉक्स के अंदर से शानदार गोल किया।
दूसरे हाफ में मिलान की डिफेंस का प्रदर्शन बेहतरी रहा। नेपोली ने लगातार मेजबान टीम पर हमले किए लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
dharmpath.com dharmpath