बिल कॉस्बी को जेल में ड्रोन ने बनाया निशाना

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पेंसिलवेनिया की जेल में सजा काट रहे कॉमेडियन बिल कॉस्बी को जेल में पिछले सप्ताह एक ड्रोन ने निशाना बनाया।

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पेंसिलवेनिया की जेल में सजा काट रहे कॉमेडियन बिल कॉस्बी को जेल में पिछले सप्ताह एक ड्रोन ने निशाना बनाया।

कॉस्बी के प्रवक्ता एंड्रयू वायट ने पुष्टि की कि ड्रोन को पेंसिलवेनिया के कॉलेजविले स्थित एससीआई फोनिक्स जेल के ऊपर मंडराते देखा गया जहां यौन प्रताड़ना के तीन अपराधों में साल 2018 के अक्टूबर में 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद कॉस्बी को सजायाफ्ता कैदी के रूप में रखा गया है।

पेंसिलवेनिया सुधार विभाग की प्रेस सचिव एमी वोर्डन ने कहा कि विभाग सुरक्षा मसलों पर चर्चा नहीं करता।

बोर्डन ने कहा, “जैसा कि पहले भी बताया गया है कि एजेंसी ने अपनी जेलों की सुरक्षा बढ़ाते हुए ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम स्थापित किया है। पेंसिलवेनिया की जेलों के ऊपर ड्रोन उड़ान अपराध है और एजेंसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए कदम उठाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493