टेस्ला के सीएफओ दीपक आहूजा होंगे सेवानिवृत्त, शेयर धड़ाम

सैन फ्रांसिस्को, 31 जनवरी (आईएएनएस)। टेस्ला द्वारा 2018 की चौथी तिमाही में 13.9 करोड़ डॉलर का लाभ घोषित करने के बाद, कंपनी के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने यह कहकर धमाका कर दिया कि कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य वित्तीय अधिकारी दीपक आहूजा सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

व्यापार विश्लेषकों के साथ बुधवार को हुई एक बैठक में मस्क ने कहा कि आहूजा की सेवानिवृत्ती ‘तात्कालिक नहीं होगी’ और वह ‘कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार बने रहेंगे’।

मस्क की इस घोषणा के बाद टेस्ला के शेयर करीब पांच फीसदी गिर गए।

कंपनी के मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट जैच कर्कहॉर्न आहूजा की जगह लेंगे।

आहूजा ने विश्लेषकों से कहा, “इस बदलाव के लिए यह सही समय नहीं है। यह एक नया अध्याय है, नया साल है। टेस्ला के पास मुनाफे और नकदी प्रवाह के दो शानदार क्वार्टर हैं, यह वास्तव में ठोस आधार पर है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493