सऊदी अरब में हत्या की दोषी फिलीपींस की महिला को मृत्युदंड दिया गया

मनीला, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब में हत्या के एक मामले में दोषी फिलीपींस की एक महिला को इस सप्ताह मृत्युदंड दे दिया गया। महिला को इस्लामिक शरिया कानून के तहत दोषी पाया गया था। फिलीपींस के विदेश मामलों के विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को मंगलवार को मुत्युदंड दिया गया। वह सऊदी अरब में घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी।

विभाग ने एक बयान में कहा, “विभाग को पछतावा है कि वह फिलीपींस की महिला की जिंदगी बचाने में कामयाब नहीं हो पाया। सऊदी अरब की सुप्रीम जूडीशियल काउंसिल ने महिला के मामले को एक ऐसे मामले के रूप में वर्गीकृत किया, जिसमें शरिया कानून के तहत मुआवजे का नियम लागू नहीं होता।”

इस्लामिक कानून के मुताबिक, अगर मृतक का परिवार दंड के बदले में धन का भुगतान स्वीकार कर लेता है तो यह ‘मुआवजा प्रणाली’ हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा में पर्वितन की इजाजत देती है।

सुनवाई के दौरान रियाद स्थित फिलीपींस दूतावास ने महिला को कानूनी सहायता मुहैया कराई थी, उससे मिलने के लिए प्रतिनिधियों को जेल भेजा था और परिवार को घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

विभाग ने अपराध का विवरण नहीं दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493