मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। निर्माता एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से इसका खुलासा हुआ।
निम्रत कौर और हंसल मेहता जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने ‘मातृत्व’ की दुनिया में उनके शामिल होने को लेकर उनका स्वागत किया।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 27 जनवरी को मां बनीं।
जैसे ही उनके मां बनने की खबर गुरुवार को मिली, वैसे ही दिग्गज हस्तियों और प्रशंसकों ने एकता कपूर को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्वीट किया, “एकता कपूर को ढेर सारी बधाई और ढेर सारा प्यार। मातृत्व और खुशी के लिए आपको शुभकामनाएं।”
अभिनेत्री निम्रत कौर ने एकता कपूर को भी बधाई दी।
वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में नजर आ चुकीं निम्रत ने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी को प्यार और अब तक के सबसे अद्भुत एंडवेंचर के लिए बधाई।”
फिल्मकार संजय गुप्ता ने निर्माता को ‘आज सुबह सबसे ज्यादा खुश करने वाली खबर’ मिली। एकता को बहुत-बहुत बधाई। मातृत्व की दुनिया में आपका स्वागत है। भगवान आपके बच्चे को अच्छा स्वास्थ्य और बहुत सारी ‘मस्ती’ का आशीष दे।
एकता कपूर के भाई और अभिनेता तुषार कपूर भी वर्ष 2016 में सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पिता बने थे।
dharmpath.com dharmpath