अभिनेता रवि किशन कुंभ मेले में ‘लाइव बैंड’ के साथ करेंगे तांडव (फोटो सहित)

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के सफल अभिनेता और भगवान शिव के अनन्य भक्त रवि किशन 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में तांडव करेंगे।

रवि किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इस दिन प्रयागराज पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे 8 फरवरी को प्रयागराज जा रहे हैं, जहां वे संगम में डुबकी लगाएंगे और शाम सात बजे लाइव बैंड के साथ ‘तांडव’ नृत्य करेंगे।

रवि किशन लाइव बैंड के साथ पहली बार प्रस्तुति देने वाले हैं, जिसको लेकर उनके प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं।

रवि किशन ने कहा, “ऐतिहासिक, धार्मिक कुंभ मेला उन्हें गौरवान्वित करता है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुंभ के विशेष आयोजन को प्रमुखता से और भी खास बना दिया है।”

पिछले साल अघोरियों पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में भी रवि किशन नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493