तमिलनाडु में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी डेनमार्क की कंपनी

चेन्नई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क की कंपनी डैनफॉस ने कम वोल्टेज के ड्राइव बनाने के लिए तमिलनाडु स्थित अपने संयंत्र का विस्तार करने के लिए 70-100 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है। यह जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि 5.8 अरब यूरो का कारोबार करने वाली कंपनी डैनफॉस ने भारत के ऑटोमोटिव विनिर्माताओं के लिए पावर मॉड्यूल सॉल्यूशन की आपूर्ति करना शुरू कर दिया है।

कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ किम फॉसिंग ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां अपने उत्पादन का विस्तार कर रहे हैं। हमें हाइब्रिड वाहन के कंपोनेंट के लिए एक भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी से बड़ा ठेका मिला है और हमने आपूर्ति करना शुरू कर दिया है। हाइब्रिड सॉल्यूशंस के लिए कई एप्लीकेशंस की जरूरत है।”

डैनफॉस इंडिया बोर्ड के अध्यक्ष डोमेनिको ट्रैवर्सो ने आईएएनएस को बताया, “हम बदलाव के लिए अपने ग्राहकों की मदद के लिए एक समाधान प्रदाता बन गए हैं। हमारे उपकरण स्वचालित ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में इस्तेमाल किए जाते हैं।”

डैनफॉस इंडिया के प्रेसिडेंट रविचंद्रन पुरुषोत्तम ने कहा, “हम ड्राइव की उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रहे हैं। हम हर साल निम्न वोल्टेज के 1,20,000 ड्राइव बनाने के लिए 70-100 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।”

इसका इस्तेमाल वेंटिलेशन और एयर कंडिशन मशीन में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493