पेरिस में पुलिस हिंसा के खिलाफ हजारों का विरोध प्रदर्शन

पेरिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पेरिस में पुलिस हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

पेरिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पेरिस में पुलिस हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

एफे न्यूज के मुताबिक, प्रमुख मार्च शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और शाम करीब 5 बजे यह प्लेस डी ला रिपब्लिक स्क्वेयर पर खत्म हुआ।

येलो वेस्ट आंदोलन के हिस्से के तौर पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का यह 12वां शनिवार था। येलो वेस्ट आंदोलन मुख्य रूप से 17 नवंबर, 2018 को इंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ शुरू हुआ था, जिसने उसके बाद से सरकार के खिलाफ व्यापक रूप अख्तियार कर लिया।

फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पैरिसियन के मुताबिक, लायोन, मोंटपेलियर, रूयेन, नैंटिस, बॉरडॉक्स और मारसियेले में भी शनिवार को ऐसे ही प्रदर्शन हुए।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए राजधानी में सुरक्षा बलों के 5,000 जवानों की तैनाती की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493