मनीला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ (एफआईएनए) ने कहा है कि दक्षिणपूर्वी एशियाई खेल (एसईए गेम्स) अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के क्वालीफायर होंगे।
एसईए खेल इस साल फिलीपींस में 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा पहली बार होगा कि फिलीपींस तैराकी इंक (पीएसआई) किसी ओलम्पिक क्वालीफायर टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी।
पीएसआई के अध्यक्ष लानी वालेस्को ने कहा, “हम एफआईएनए के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें 30वें दक्षिणपूर्वी एशियाई खेलों की मेजबान सौंपी जो टोक्यो ओलम्पिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।”
उन्होंने कहा, “यह बड़ा टूर्नामेंट हमारे तैराकों के लिए एक अच्छा मौका है।”
dharmpath.com dharmpath