कपिल शर्मा, मनमोहन सिंह ने अमृतसर की यादें ताजा कीं

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कॉमेडियन- अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और अमृतसर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया।

कपिल ने मंगलवार को मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर के साथ अपनी खुद की तस्वीर ट्वीट की।

इस तस्वीर के साथ हास्य अभिनेता ने लिखा, “गर्मजोशी के साथ आतिथ्य व अमृतसर से जुड़ी यादों को ताजा करने के लिए मनमोहन सिंह जी का आभार, खास तौर से हमारे कॉलेज व खाने के लिए।”

उन्होंने कहा, “आप जैसे विनम्र व सरल राजनेता के साथ मुलाकात सम्मान की बात है।”

मौजूदा समय में कपिल संक्षिप्त अंतराल के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ की मेजबानी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493