महिला गोल्फ : तवेशा ने डब्ल्यूजीटी के तीसरे चरण के पहले दिन ली बढ़त

अहमदाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। तवेशा मलिक ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण के पहले दिन मंगलवार का अंत पहले स्थान के साथ किया है।

तवेशा ने केंसविले गोल्फ एंट कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दिन पार-72 का स्कोर किया।

उन्होंने पहले दिन तीन बर्डी लगाईं, लेकिन इतनी ही बोगी के कारण वह पार स्कोर पर आ गईं।

दूसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई हैं, जिन्होंने 75 का कार्ड खेला। उन्होंने आखिरी के तीन होल में दो बोगी लगाईं। दूसरे चरण की विजेता अमनदीप द्राल ने 77 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने छह बोगी के खिलाफ एक बर्डी लगाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493