ऑकलैंड टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 159 रनों का लक्ष्य

ऑकलैंड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं करने दिया।

न्यूजीलैंड के लिए कोलिन डी ग्रांडहोम ने 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्के और एक चौका लगाया। रॉस टेलर ने 36 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए।

भारत के लिए क्रूणाल पांड्या ने तीन विकेट लिए। खलील अहमद ने दो सफलाएं हासिल कीं। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493