रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

ऑकलैंड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने में वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा।

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।

रोहित ने अब तक 92 टी-20 मैचों की 84 पारियों में 32.68 की औसत से 2,288 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है और उन्होंने चार शतक एवं 16 अर्धशतक जड़े हैं।

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का अधिकत स्कोर 118 रन है।

गुप्टिल ने 76 मैचों की 74 पारियों में 33.91 की औसत से 2,272 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.71 है और उन्होंने दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का अधिकतकम स्कोर 105 रन है।

पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। 111 मैचों की 104 पारियों में उनके नाम 2,263 रन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493