विशाल सिंह की फिल्म ‘राजकुमार’ का फर्स्ट लुक जारी (फोटो सहित)

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विशाल सिंह की नई फिल्म ‘राजकुमार’ का फर्स्ट लुक शनिवार को ‘चॉकलेट डे’ के अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया।

फिल्म में विशाल सिंह ‘राजकुमार’ की तरह दिख रहे हैं, जबकि फिल्म की अभिनेत्री आईरा शेख उनके ठीक सामने नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ आयज खान और अन्य कलाकार अलग-अलग मूड में दिख रहे हैं।

पोस्टर के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है, जिसमें जहाज पर विशाल सिंह के एक्शन अवतार की थोड़ी झलकियां दिखाई दे रही हैं।

नूरजहां फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्माता नूरजहां हैं, जबकि फिल्म निर्देशक हेमताज अली हैं। फिल्म का संगीत दामोदर राव ने तैयार किया है।

निर्देशक हेमताज ने बताया, “इस फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी है, लेकिन इसमें दर्शकों के लिए रोमांस, एक्शन और कॉमेडी सहित मनोरंजन के सभी रंग डाले गए हैं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विशाल की ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी, जसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493