इटली लीग : रोमा ने चिएवो वेरोना को मात दी

वेरोना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। एएस रोमा ने इटली लीग के 23वें दौर के मुकाबले में शुक्रवार रात यहां चिएवो वेरोना को 3-0 से करारी शिकस्त दी।

रोमा का अगला मुकाबला यूरोपीय चैम्पियंस लीग के राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल के क्लब पोटरे से होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रोमा के लिए इस एकतरफा मैच में स्टेफन अल शारावे, एडिन जेको और अलेक्जेंडर कोलारोव ने किए।

मेहमान टीम के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही और उसने पहला गोल नौवें मिनट में ही कर दिया।

इसके नौ मिनट बाद, रोमा ने फिर अटैक किया। इस बार गोल स्ट्राइकर जेको ने किया।

चिएवो की टीम के लिए दूसरे हाफ की भी शुरुआत खराब रही। 51वें मिनट में कोलारोव ने गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

इस हार के बाद चिएवो नौ अंकों के साथ तालिका में आखिरी पायदान पर बरकरार है। इस सीजन उसने केवल एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, रोमा इस जीत के बाद 38 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493