जैकलिन स्मिथ, शेरिल लाड 38 वर्ष बाद फिर साथ-साथ

लॉस एंजेलिस, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ‘चार्लीज एंजल्स’ की अभिनेत्री जैकलिन स्मिथ और शेरिल लाड अपने प्रतिष्ठित शो के समाप्त होने और तीन दशक बाद एक-साथ फिर दिखाई देंगी।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 73 वर्षीय स्मिथ ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 67 वर्षीय लाड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

स्मिथ ने लिखा, “अपने प्यारे दोस्त शेरिल लाड के साथ।”

तस्वीर में ‘चार्लीज एंजल्स’ की अभिनेत्रियां कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

लाड काले रंग के ब्लेजर में और स्मित ग्रे स्वेटर और एक कैमल कोट में नजर आईं।

उनकी तस्वीर समीक्षकों द्वारा प्रशंसित टीवी शो के पांच सीजन के बाद 38 वर्ष बाद सामने आई है।

इसमें स्मिथ ने केली गैरेट की भूमिका निभाई थी, केट जैक्सन ने सबरीना डंकन की भूमिका निभाई थी और फराह फॉसेट ने जिल मुनरो की भूमिका निभाई थी।

एक साल बाद, फॉसेट ने शो छोड़ दिया और उनकी जगह लाड को लाया गया, जिन्होंने उनकी बहन क्रिस मुनरो की भूमिका निभाई।

फॉसेट इसके बाद कई बार कुछ अतिथि भूमिकाओं में नजर आईं, लेकिन 25 जून, 2009 को कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493