तकनीकी कारणों से मुंबई-देहरादून उड़ान को चंडीगढ़ भेजा गया

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जेट एयरवेज की एक मुंबई-देहरादून उड़ान को ‘तकनीकी कारणों’ से शनिवार सुबह चंडीगढ़ की तरफ मोड़ दिया गया।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “मुंबई से देहरादून जा रही जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 703 को चंडीगढ़ भेजा गया और उसे सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान को एक तकनीकी कारण से प्रक्रिया अनुसार चंडीगढ़ भेजना पड़ा।”

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। यात्रियों के प्रस्थान के लिए संशोधित समय के साथ एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा, “इंजीनियरों की हमारी टीम विमान के निरीक्षण और सुधार के लिए चंडीगढ़ जा रही है।”

विमान मुंबई से सुबह 6.10 बजे रवाना हुआ था और अपने गंतव्य से कुछ ही मिनट की दूरी पर था, जब उसका रास्ता बदला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493