प्रोवीएल : कालीकट ने कोच्चि को 5-0 से दी मात

कोच्चि, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रो वॉलीबाल लीग (पीवीएल) में शानिवार को केरल डर्बी के अहम मैच में कालीकट हीरोज ने कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स को 5-0 (15-11, 15-9, 15-14, 15-13, 15-10) से हरा दिया।

कोच्चि, 9 फरवरी (आईएएनएस)। प्रो वॉलीबाल लीग (पीवीएल) में शानिवार को केरल डर्बी के अहम मैच में कालीकट हीरोज ने कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स को 5-0 (15-11, 15-9, 15-14, 15-13, 15-10) से हरा दिया।

कालीकट के लिए कप्तान जेरोमे स्मिथ ने 16 अंक लिए। वहीं कोच्चि के लिए के. प्रवीण कुमार ने 10 अंक जुटाए।

कालीकट ने पहले सेट में अटैक से अंक नहीं लिए बल्कि अपने डिफेंस के दम पर 8-4 की बढ़त ले ली। पहले टाइम आउट के बाद कोच्चि ने स्कोर 9-11 किया और लग रहा था कि वह वापसी कर लेगी, लेकिन कलीकट ने 15-11 से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे सेट में भी कलीकट ने कोच्चि को कोई मौका नहीं दिया और टाइम आउट में 8-1 की बढ़त के साथ गई। टाइम आउट से लौटने के बाद उसने 15-9 से सेट जीत स्कोर 2-0 कर दिया।

तीसरे सेट में भी कलीकट 4-0 से आगे थी, लेकिन यहां प्रवीण की स्पाइक्स ने कोच्चि को अंक दिया। कोच्चि यहां से वापसी करती हुई दिख रही थी लेकिन अंतत: वह काफी करीब से 14-15 से सेट गंवा बैठी और स्कोर कलीकट के पक्ष में 3-0 हो गया।

चौथे सेट में भी मुकाबला करीबी रहा और दोनों के बीच अंतर एक अंक से ज्यादा का नहीं रहा। कलीकट ने 11-8 की बढ़त ली, लेकिन कोच्चि ने स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया। कलीकट ने हालांकि यहां लगातार दो अंक लेकर सेट अपने नाम किया।

आखिरी सेट में भी कहानी नहीं बदली और कलीकट ने 15-10 से इसे जीत कोच्चि को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493