चैड माइकल मरे ‘रिवरडेल’ में शामिल

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता चैड माइकल मरे को ड्रामा सीरीज ‘रिवरडेल’ में एडगर एवरनेवर की पुनरावर्ती भूमिका में लिया गया है।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट में बताया गया कि ‘ए सिंड्रेला स्टोरी’ के स्टार ‘वन ट्री हिल’ में भी अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

उनका किरदार अपनी शिक्षाओं का प्रसार करने के लिए रिवरडेल में आता है और कभी समृद्धि से भरपूर रहे इस शहर के लुटे-पिटे लोगों के घाव भरता है।

आर्चीज कॉमिक्स पर आधारित किशोरावस्था के इस ड्रामा में आर्ची एंड्रज, बेटी कूपर, वेरोनिका लॉज और जगहेड जोन्स जैसे चरित्र हैं। इसके तीसरे सीजन का प्रीमियर 10 अक्टूबर 2018 को हुआ था, और चौथा संस्करण जनवरी में शुरू हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493