प्रोवीएल : चेन्नई स्परटस का सामना करेंगे कोच्चि स्पाइकर्स (प्रीव्यू)

कोच्चि, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद आखिकार प्रो-वॉलीबॉल लीग के पहले सीजन के अपने चौथे मुकाबले में कालीकट हीरोज के खिलाफ 0-5 से करारी हार झेलने वाली कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स सोमवार को यहां के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में चेन्नई स्परटस से भिड़ेगी।

अपने पिछले मैच में जहां कोच्चि की टीम को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं चेन्नई ने 4-1 के स्कोरलाइन से ब्लैक हाक्स हैदराबाद को हराते हुए अपनी लय हासिल की थी।

कोच्चि की टीम केरल डर्बी में मिली करारी हार के गम को भुलाकर अपने अगले मैच में जीत हासिल कर प्लेआफ का टिकट हासिल करना चाहेगी।

इस अहम मैच से पहले कप्तान मोहन उक्रापंडियन ने कहा, “कालीकट के खिलाफ हार काफी निराशाजनक थी। हमारे लिए वह काफी खराब दिन था। मुझे लगता है कि हम अगले मैच में पुरानी निराशा को भुलाकर नई शुरुआत करेंगे। चेन्नई के खिलाफ हमें अपनी काबिलियत के साथ न्याय करना होगा। मैं अपनी टीम के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि जब हमें उनकी जरूरत पड़ी, वे हमारे साथ खड़े मिले।”

चेन्नई की टीम तरोताजा होकर कोर्ट में उतरेगी क्योंकि वह तीन दिन के ब्रेक के बाद मैच खेल रही है। नवीन राजा जैकब और रुडी वेरहोफ अच्छे फार्म में हैं और इन दोनों ने बीते दो मैचों से अपनी टीम के लिए 20 और 17 स्पाइक अंक हासिल किए हैं। जीएस अखिन भी फार्म में लौट चुके हैं और अब चेन्नई की टीम आलराउंड प्रदर्शन के लिए तैयार है।

वेरहोफ मानते हैं कि उनकी टीम अब एक इकाई के तौर पर खेलने लगी है। उन्होंने कहा, “हमारे पास खिलाड़ी हैं। हमारे पास अनुभव है। सबसे जरूरी बात यह है कि हम में कुछ कर गुजरने की ललक है। हमारा लक्ष्य यह है कि लीग के दूसरे चरण के लिए चेन्नई जाने से पहले हम प्लेआफ में जगह सुरक्षित करा लें। 0-5 से हार के बावजूद कोच्चि एक मजबूत टीम है और हम उसे किसी भी हाल में हल्के में नहीं ले सकते। हमें सावधान रहते हुए अपना स्वाभाविक खेल दिखाना होगा।”

11 फरवरी को होने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी टेन 3 चैनलों पर तथा लाइल स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर भारतीय समयानुसार शाम 6.50 बजे से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493