शॉटसर्किट हो सकता है आग लगने का कारण : फ्लामेंगो सीईओ

रियो डी जनेरियो, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल क्लब फ्लामेंगो के सीईओ रिएनाल्डो बेलोट्टी ने कहा कि क्लब के कॉम्पलेक्स में आग लगने कारण शॉटसर्किट हो सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को आग लगने के कारण 10 युवा फुटबाल खिलाड़ी मारे गए थे। सीईओ ने माना कि रियो डी जनेरियो के जंगलों में आए तूफान के कारण बिजली के पावर में बढ़ोतरी हुई और श्ॉटसर्किट हुआ।

बेलोट्टी ने कहा, “अब धारणा यह है कि एसी में शॉटसर्किट होने के कारण आग लगी। रियो में एक खराब दिन दो बड़ी दुभाग्र्यपूर्ण घटनाएं हुई।”

निन्हो डो उरुबु कॉम्पलेक्स में आग लगने के दौरान खिलाड़ी सो रहे थे। आग के कारण तीन युवा खिलाड़ी जख्मी भी हो गए। मारे गए 10 खिलाड़ियों की उम्र 14 और 16 वर्ष के बीच है।

घटना के बाद रियो शहर की सरकार ने कहा कि उन्होंने “करीब 30 बार” कॉम्पलेक्स को बंद करने की मांग की क्योंकि उनके पास आवश्यक परमिट नहीं थे।

बेलोट्टी ने कहा, “परमिट के न होने से घटना का कोई लेना-देना नहीं है। हमें नौ सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा गया और हमारे पास आठ हैं। हम दमकल विभाग के साथ इस पर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “सभी इस इलाके को अच्छे से जानते हैं। इलाका आरामदायक और पर्याप्त था। हमें उस पर गर्व था। सच्चाई यह है कि यह एक दुखद दुर्घटना थी। ऐसा फ्लामेंगो द्वारा निवेश या देखभाल की कमी के कारण नहीं हुआ।”

तीन जख्मी खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक ही हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493