जिमी कार्टर को स्पोकन वर्ड एल्बम के लिए ग्रैमी मिला

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अपनी बायोग्राफी ‘फेथ-अ जर्नी फॉर ऑल’ के लिए स्पोकन वर्ड एल्बम का ग्रैमी अवार्ड जीता है। यह उनका दूसरा ग्रैमी है।

इस बायोग्राफी में 94 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने माना है कि कैसे अच्छे और बुरे समय में उनके अंदर विश्वास कायम रहा।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने अपना पहला ग्रैमी 2016 में ‘अ फुल लाइफ : रिफ्लेक्शंस एट 90’ के लिए जीता था।

कार्टर ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों में से एक हैं। बिल क्लिंटन और बराक ओबामा भी ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

स्पोकन वर्ड श्रेणी में कविता, ऑडियो बुक और स्टोरी टेलिंग शामिल होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493