लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान डिज्नी के ‘अलादीन’ रीमेक में अमेरिकी अभिनेता विल स्मिथ का जीनी (जिन्न) के रूप में ‘ब्लू’ अवतार रिलीज हुआ।
लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान डिज्नी के ‘अलादीन’ रीमेक में अमेरिकी अभिनेता विल स्मिथ का जीनी (जिन्न) के रूप में ‘ब्लू’ अवतार रिलीज हुआ।
‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म के नए ट्रेलर में जीनी, जैस्मिन और अलादीन नजर आए, जिससे प्रशंसकों को स्मिथ के किरदार का पहला लुक देखने को मिला।
फिल्म का ट्रेलर रविवार रात को जारी हुआ। ट्रेलर में जैस्मिन, अलादीन और जादूगर जफर का लुक भी नजर आया।
स्मिथ ने ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया और लिखा, “मैंने आप सबसे कहा था कि मैं ‘ब्लू’ (नीले रंग में रंगे अवतार) अवतार में नजर आने जा रहा हूं।”
‘अलादीन’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath