फ्रेडी दारूवाला पिता बने

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता फ्रेडी दारूवाला एक बच्चे के पिता बन गए हैं।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता फ्रेडी दारूवाला एक बच्चे के पिता बन गए हैं।

पिता बनने के बारे में फ्रेडी ने कहा, “मैं और मेरी पत्नी एक स्वस्थ बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। चूंकि यह हमारी पहली संतान है, इसलिए हम बहुत उत्साहित हैं। हम उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए उत्साहित हैं। वह हमारी खुशियों का भंडार है।”

छह वर्ष पूर्व क्रिस्टल वरियावा के साथ शादी के बंधन में बंधे अभिनेता के बेटे का जन्म 3 फरवरी को हुआ।

फ्रेडी ‘हॉलीडे’ और ‘फोर्स 2’ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493