‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का समापन कैसे होगा, नहीं जानती : रोज लेस्ली

लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। स्कॉटिश अभिनेत्री रोज लेस्ली का कहना है कि वह नहीं जानतीं कि टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का समापन कैसे होगा।

एक साक्षात्कार में उनके पति व अभिनेता किट हैरिंगटन ने कहा कि लेस्ली ने उनसे पूछा कि शो के आगामी फाइनल सीजन का अंत कैसे होगा। हैरिंगटन ने कहा कि उन्होंने लेस्ली को बताया और फिर ‘उन्होंने (लेस्ली ने) करीब तीन दिनों तक मुझसे बात नहीं की।’

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लेकिन लेस्ली ने कहा कि दोनों के बीत सातवें सीजन के अंत को लेकर बातचीत हुई थी न कि आठवें सीजन को लेकर।

लेस्ली ने कहा, “मैं सच में नहीं जानती कि शो का समापन कैसे होगा।”

शो का फाइनल सीजन इस साल अप्रैल से प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493