नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री-फिल्म निर्माता दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांघा के साथ इस वक्त हैदराबाद में हैं। दीया का बचपन वहां बीता है। शादी के बाद वह पहली बार यहां आई हैं।
दीया-साहिल पिछले साल अक्टूबर में परिणय सूत्र में बंध गए।
दीया ने एक बयान में कहा, “मैं अपने परिवार और दोस्तों से मिलने कुछ दिन के लिए हैदराबाद आई हूं। यहां वापस आना हमेशा ही सुखद होता है। साल की शुरुआत का इससे बेहतर समय क्या हो सकता है।”
उन्होंने कहा, “इत्तेफाक से मैंने पिछले साल की शुरुआत और अपनी फिल्म ‘बॉबी जासूस’ की शूटिंग भी हैदराबाद में ही शुरू की थी।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath