यूरोपा लीग : चेल्सी ने माल्मो 2-1 से मात दी

माल्मो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने गुरुवार रात यहां यूरोपा लीग राउंड ऑफ-32 के पहले लेग के मुकाबले में माल्मो को 2-1 से पराजित किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चेल्सी के कोच मॉरिजियो सारी ने स्विीडिश क्लब के खिलाफ हुए इस मुकाबले के लिए ईडन हैजार्ड, एंगोलो कान्ते और गोंजालो हिगुआइन को बेंच पर रखा।

चेल्सी की शुरुआत शानदार रही। मेहमान टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए अटैक किया और उसे सफलता भी मिली।

इंग्लैंड के मिडफील्डर रॉस बार्कले ने 30वें मिनट में प्रेडो के क्रॉस पर गोल करते हुए चेल्सी को बढ़त दिला दी।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेहमान टीम अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाई।

माल्मो के पास दूसरे हाफ में भी चेल्सी के आक्रमण का जवाब नहीं था।

चेल्सी ने 58वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना किया। फ्रेंच स्ट्राइकर ओलिवियर जिरू ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।

मैच के 80वें मिनट मे चेल्सी के डिफेंस ने गलती की। डिफेंडर आंद्रेस क्रिस्टेनसन ने ओन गोल करके हार के अंतर को कम किया।

दूसरे लेग का मुकाबला 22 फरवरी को चेल्सी के घरेलू मैदान खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493