लॉस एंजेलिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द किसिंग बूथ 2’ के सीक्वल की घोषणा हो गई है।
लॉस एंजेलिस, 15 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द किसिंग बूथ 2’ के सीक्वल की घोषणा हो गई है।
अभिनेता जोएल कर्टनी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।
‘वैरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, सीक्वल में जोई किंग और जैकब एलोर्दी सहित पहली फिल्म के कई कलाकार नजर आएंगे।
जोई किंग ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा, “सभी को वेलेंटाइन्स डे की बधाई। हम एक सीक्वल लेकर आएंगे।”
इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है और शूटिंग इस साल शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की रिलीज की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह नेटफ्लिक्स पर 2020 में रिलीज हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath