काबुल, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अफगान सरकारी बलों ने सरी पुल प्रांत में 20 आतंकियों को मार गिराया और तालिबान के एक ठिकाने पर कब्जा कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से अभियान की पुष्टि करते हुए कहा कि सयाद जिले में कई गावों को आतंकियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि इस अभियान में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है जबकि अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान 12 फरवरी को शुरू हुआ था और यह तब तक जारी रहेगा जब तक जिले से विद्रोहियों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता।
dharmpath.com dharmpath