जसी स्मोलेट का मामला ग्रैंड जूरी में भेजा गया

शिकागो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जसी स्मोलेट पर हुए हमले के मामले की सुनवाई अब अगले सप्ताह ग्रैंड जूरी में होगी।

शिकागो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जसी स्मोलेट पर हुए हमले के मामले की सुनवाई अब अगले सप्ताह ग्रैंड जूरी में होगी।

‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, एक पैनल इस मामले की सुनवाई करेगा लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपों का सामना कौन करेगा या वे क्या हो सकते हैं।

टीवी शो ‘एम्पायर’ के अभिनेता ने पिछले महीने पुलिस को बताया था कि 29 जनवरी को उन पर कुछ लोगों ने हमला किया और उनके खिलाफ नस्लवादी व होमोफोबिक टिप्पणियां की।

जांच के बाद, दो भाइयों एबीम्बिोला और ओलाबिन्जो ओसुंडैरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्होंने उन्हें ‘संभावित संदिग्धों’ के रूप में देखा, लेकिन बाद में सबूतों की कमी के कारण दोनों को छोड़ दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493