एचपीसीए ने भी हटाईं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें

धर्मशाला, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देश में राज्य क्रिकेट संघों ने अपने-अपने मुख्यालयों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाने का फैसला किया है और अब इस फेहरिस्त में नया नाम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) का जुड़ गया है।

धर्मशाला, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से देश में राज्य क्रिकेट संघों ने अपने-अपने मुख्यालयों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाने का फैसला किया है और अब इस फेहरिस्त में नया नाम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) का जुड़ गया है।

एचपीसीए ने भी मंगलवार को अपने मुख्यालय में से 13 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा ली हैं। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

एचपीसीए स्टेडिम मैनेजर कर्नल एच.एस. मन्हास ने संवाददाताओं से कहा, “हमने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में से सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।”

इन तस्वीरों में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और जावेद मियांदाद के नाम शामिल हैं।

एचपीसीए स्टेडियम प्रदेश की राजधानी से 250 किलोमीटर स्थित है जो 2005 में अस्तित्व में आया था। इस स्टेडियम में उस दौरान भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश और पाकिस्तान टीम के बीच अभ्यास मैच का आयोजन किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जो तस्वीरें थीं उनमें अधिकतर उसी अभ्यास मैच की थीं।

पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान से ज्यादा शहीद हुए थे। इस हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के विरोध का माहौल बन गया है।

एचपीसीए से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) और राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने भी अपने-अपने कार्यालय से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरों को हटा लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493