दो दिन बाद नियंत्रण रेखा के पार शुरू हुआ व्यापार

जम्मू, 21 फरवरी (आईएएनएस)। विभाजित कश्मीर के बीच नियंत्रण रेखा के पार दो दिनों के स्थगन के बाद गुरुवार को फिर व्यापार शुरू हुआ।

पुंछ जिला स्थित चकन द बाग व्यापार स़ुविधा केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के भारत के नियंत्रण वाले हिस्से से वस्तुओं से लदे 35 ट्रक पाकिस्तान के नियंत्रण वाले प्रदेश के हिस्से में स्थित रावलकोट के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के रावलकोट से भी चकन द बाग के लिए वस्तुओं से लदे ट्रक रवाना हो गए हैं।

जम्मू शहर में कर्फ्यू के कारण नियंत्रण रेखा पार व्यापार दो दिनों तक स्थगित था क्योंकि इस दौरान जम्मू से पुंछ के लिए वस्तुओं से भरा कोई वाहन नहीं जा सकता था।

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के बड़े कदम के तौर पर नियंत्रण रेखा पार व्यापार 2005 में आरंभ हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493