महिला क्रिकेट : भारत ने इंग्लैंड को दिया 203 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई।

मेहमान टीम ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जेम्मिाह रोड्रिगेज (48) और स्मृति मंधाना (24) ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को मजजबूत शुरुआत दी।

भारत ने इसके बाद अगले 26 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। 95 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मध्यक्रम में कप्तान मिताली राज (44), तानिया भाटिया (25) और झूलन गोस्वामी (30) ने कुछ अच्छी पारियां खेलकर टीम को 202 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रोड्रिगेज ने 58 गेंदों पर आठ चौके, मिताली ने 74 गेंदों पर चार चौके, भाटिया ने 41 गेंदों पर दो चौके और झूलन ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा शिखा पांडे ने 11 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए जार्जिया एल्विस, नेटाली शिवर और सोफी एकलेस्टोन ने दो-दो जबकि आन्या श्रब्सूले ने एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493