‘नाउ यू सी मी’ के लेखक ‘द विजार्ड ऑफ ओज’ की नई श्रंखला तैयार करेंगे

लॉस एंजेलिस, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ‘द विजार्ड ऑफ ओज’ की पृष्ठभूमि पर तैयार एक नई टीवी श्रंखला तैयार हो रही है।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘नाउ यू सी मी’ के पटकथा लेखक एड रिकोर्ट को ‘लीजेंड्री एंटरटेनमेंट’ में अधिकारियों ने इस परियोजना से जुड़ने के लिए रोक लिया है। इसका वह निर्माण भी करेंगे।

यह शो लेखक एल. फ्रैंक बॉम द्वारा लिखी गई बच्चों की किताबों की श्रंखला पर आधारित है। ‘द वंडरफुल विजार्ड ऑफ ओज’ से शुरू होने वाली मूल श्रंखला 1900 में प्रकाशित हुई थी। फिलहाल इसके निर्देशक का चयन नहीं हुआ है।

उन्होंने इसके 13 सीक्वल लिखे, जिनमें ‘द मार्वलस लैंड ऑफ ओज’ और ‘द एमेराल्ड सिटी ऑफ ओज’ भी हैं। ये दोनों सीक्वल बहुत लोकप्रिय हुए थे।

‘द वंडरफुल विजार्ड ऑफ ओज’ को कई स्क्रीन और मंचन नाटकों के लिए लिया गया। इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध 1939 की क्लासिक ‘द विजार्ड ऑफ ओज’ था जिसमें जूडी गारलैंड ने डोरोथी का किरदार निभाया था, वहीं ‘बॉम’ कहानियों से भी हालिया टीवी श्रंखला ‘एमेराल्ड सिटी’ प्रेरित थीं, यद्यपि यह 2017 में सिर्फ एक सीजन के बाद रद्द कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493