पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट : श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

पोर्ट एलिजाबेथ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शनिवार को यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से शिकस्त दी और सीरीज 2-0 से जीत ली। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बाद वह दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम ने 197 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 45.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने नाबाद 84 जबकि ओशाडा फर्नाडो ने नाबाद 75 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी हुई।

पहले टेस्ट में श्रीलंका ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493