प्रीमियर लीग : वेस्ट हैम ने फुल्हम को 3-1 से पराजित किया

लंदन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के नौवें दौर के मुकाबले में वेस्ट हैम ने शुक्रवार रात यहां फुल्हम को 3-1 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, इस अहम जीत के बाद वेस्ट हैम 36 अंकों के साथ तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। फुल्हम 17 अंकों के साथ 19वें स्थान पर काबिज है।

लंदन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फुल्हम की शुरुआत रही लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज करने में कमायाब नहीं हो पाई।

मैच के तीसरे मिनट में ही फुल्हम ने अटैक किया और रायन बेबेल ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि, पहले हाफ की समाप्ति से पहले वेस्ट हैम वापसी करने में कामयाब रही।

मेक्सिको के जेवियर हर्नाडेज ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। 40वें मिनट में इसा डियोप ने मेजबान टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में फुल्हम ने गोल करने का प्रयास जारी रखा। मेहमान टीम ने अटैक करने के साथ-साथ अच्छा डिफेंस भी किया लेकिन इंजुरी टाइम में मिशेल एंटोनियो के गोल ने उसके वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493