गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं से पीड़ित हैं एमी शूमर

लॉस एंजेलिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एमी शूमर गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के दौरान हाइपरमेसिस की जटिलताओं से पीड़ित हैं। इस स्थिति में गर्भवती महिला को अत्यधिक रूप से मितली, उल्टी और वजन घटने की समस्या होती है।

एमी शेफ पति क्रिस फिशर के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हाइपरमेसिस की जटिलताओं के कारण मैं अगले कुछ सप्ताह तक हवाई यात्रा नहीं कर सकती। मैं अपनी यात्राओं को रद्द करने जा रही हूं। शो की टिकट जहां से खरीदी गई है, वहां से टिकट का रिफंड लिया जा सकता है।”

फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, ‘ट्रेनरेक’ की अदाकारा ने हालांकि अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह और उनके घर आने वाला मेहमान दोनों स्वस्थ हैं लेकिन वह विमान यात्रा और मंच पर प्रस्तुति का जोखिम नहीं उठा सकतीं क्योंकि इस समय उनके लिए अपना और अपने आने वाले बच्चे का ध्यान रखना सर्वोपरि है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493