प्रेमिका फिलिपा से शादी करेंगे अभिनेता जूड लॉ

लॉस एंजेल्स, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जूड लॉ तलाकशुदा जिंदगी के बाद फिर शादी रचाने की तैयारी में हैं। बताया जाता है कि वह लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही फिलिपा कोआन से शादी करेंगे और इस शादी में उनके बड़े बेटे बेस्ट मैन होंगे।

दसन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 46 वर्षीय जूड तलाकशुदा हैं और वह 32 साल की फिलिपा से चार से डेटिंग कर रहे हैं। शादी समारोह मई में फ्रांस में होगा।

समारोह स्थल बुक करवा लिया गया है और स्थानीय महापौर शादी समारोह संपन्न करवाएंगे और बाद में पार्टी होगी।

जूड को तीन अलग-अगल महिलाओं से पांच बच्चे हैं। रेफरटी जूड के सबसे बड़े बेटे हैं जो 22 साल के हैं। वह भी एक अभिनेता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493